Breaking News

डी.ए.वी. की छात्रा आरोही पंवार ने 400 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयनित

Spread the love

स्थान : बाजपुर, ऊधम सिंह नगर
रिपोर्टर : कुश श्रीवास्तव

बाजपुर। स्थानीय डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा आरोही पंवार ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और बाजपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काशीपुर स्थित डी.ए.वी. में आयोजित समूह (क्लस्टर) स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आरोही ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
आरोही पंवार कक्षा 12वीं की छात्रा हैं और श्री जसवंत सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, गति और सहनशक्ति के दम पर पहला स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आरोही राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाएंगी।
आरोही की सफलता से उनके परिवार और पूरे बाजपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर इंटरमीडिएट कॉलेज अध्यक्ष पंडित अविनाश शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, जिला पंचायत सदस्य पंडित जितेंद्र शर्मा, दलित नेता अनिल वाल्मीकि, शशि भूषण श्रीवास्तव, सभासद महेश कुमार, आंशू एडवोकेट, विजय गर्ग, सूरज सागर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*