Breaking News

सावन माह में नैनीताल के पाषण देवी मंदिर में रुद्राभिषेक व सुंदरकांड का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

nainital-pashan-devi-temple-rudrabhishek-sunderkand-sawan

रिपोर्ट: ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल में सावन माह के पावन अवसर पर प्रसिद्ध पाषण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक, हवन-यज्ञ एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव और मां पाषण देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने भी सुंदरकांड का भावपूर्ण गायन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।
मंदिर के प्रमुख पुजारी जगदीश भट्ट तथा आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पाषण देवी मंदिर नैनीताल की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस मंदिर से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चन्द्र खंडूरी  के परिवार का भी विशेष जुड़ाव रहा है। परिवार के सदस्य जब भी नैनीताल आते हैं, मां पाषण देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर अवश्य पहुंचते हैं।
मंदिर में वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं, लेकिन सावन माह में यहां श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से बढ़ जाती है। इस दौरान दूर-दूर से भक्त मां पाषण देवी और भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*