नैनीताल। नैनीताल पुलिस में पदोन्नति के अवसर पर आयोजित गरिमामय पीपिंग सेरेमनी में सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) तथा उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर नए रैंक के सितारे लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया है और उन्हें विश्वास है कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे जनसेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करेंगे।
वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी ऊधम सिंह नगर, चमोली और नैनीताल जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण सर्किलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें दो सराहनीय सेवा सम्मान भी मिल चुके हैं। वहीं, सुनील बिष्ट ने ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और नैनीताल के विभिन्न थानों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है।
नैनीताल पुलिस लाइन में आयोजित इस समारोह में एसपी नैनीताल, एसपी दूरसंचार, विभिन्न क्षेत्राधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
— खबर पहरेदार — सच से समझौता नहीं।





सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
