Breaking News

भाजपा प्रदेश मंत्री ने ताड़ीखेत ब्लॉक के ग्राम सभा बहरों में पेयजल टैंक तथा पाईप लाईन का निरीक्षण किया

Spread the love

रिपोर्टर – संजय जोशी

रानीखेत । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत ने ताड़ी खेत विकास खंड के ग्राम सभा बहरों में जीर्ण शीर्ण पानी के टैंक व पाइपलाइन तथा जलागम से पूर्व में बनी क्षतिग्रस्त टैंक का निरीक्षण किया । यहां गांव वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस संबध में विमला रावत ने जल संस्थान जल निगम के अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई करने की बात कहीं । उन्होंने बताया कि इस विषय पर जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है । विमला रावत ने बताया कि अधिकारियों द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया । तथा सरकार द्वारा पुरानी जल स्रोतों का पुनर्निर्माण तथा जल संरक्षण व जल संवर्धन योजना के तहत कार्य किया जायेगा । ग्राम वासियों को भी जल संवर्धन तथा संरक्षण की जानकारी दी जायेगी । जिससे आने वाले भविष्य में पानी की किल्लत से न जूझना पड़े। निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी दीपक आगरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद बिष्ट पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट खड़क सिंह बिष्ट महेंद्र सिंह बिष्ट भागीरथी बिष्ट धनौली देवी हरीश बिष्ट नवीन रावत विपिन न उप्रेती व अन्य ग्राम वासी रहे।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*