Breaking News

SIR कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और शिक्षकों का सम्मान

Spread the love

sir-blo-teachers-honoured-bajpur

बाजपुर, ऊधम सिंह नगर

बाजपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय, बाजपुर में आयोजित सम्मान समारोह में विधानसभा गदरपुर क्षेत्र में SIR कार्य को समय सीमा से पहले और पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने वाले बीएलओ और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।सम्मानित होने वालों में बीएलओ माधुरी बोरा, विज्ञान अध्यापक शमन वर्मा और मोहम्मद अहमद शामिल रहे। अरविंद यादव ने कहा कि जून की भीषण गर्मी के बावजूद इन कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा कर जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारी समाज और विभाग दोनों के लिए प्रेरणा हैं तथा सम्मान के वास्तविक हकदार हैं।

सम्मानित होने वालों में बीएलओ माधुरी बोरा, विज्ञान अध्यापक शमन वर्मा और मोहम्मद अहमद शामिल रहे। अरविंद यादव ने कहा कि जून की भीषण गर्मी के बावजूद इन कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा कर जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारी समाज और विभाग दोनों के लिए प्रेरणा हैं तथा सम्मान के वास्तविक हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग अवकाश के दौरान परिवार के साथ समय बिताते हैं, लेकिन इन कर्मचारियों ने जनहित और अपने दायित्वों को सर्वोपरि रखते हुए उत्कृष्ट कार्य किया, जो सराहनीय है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अमित कुमार, रहीस लाला, रविन्द्र सिंह, दबीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सम्मानित कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*