Breaking News

कांग्रेस नेता वरूण कपूर ने किया स्वस्थ शिविर का आयोजन

Spread the love

गदरपुर में सहोता अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 405 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

.. कांग्रेस नेता वरुण कपूर के द्वारा कराया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..

गदरपुर। कांग्रेस नेता वरुण कपूर के प्रयासों से आज गदरपुर में सहोता अस्पताल, काशीपुर के चिकित्सकों द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 405 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्यामलाल सुखीजा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
शिविर में सहोता अस्पताल के डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों की जांच कर लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर तारक पछाड़, संजीव झाम, अजय गाबा, गुरबाज तथा बाजपुर गांव से समाजसेवी अख्तर अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*