
बाजपुर: सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के तीसरे दिन धरना स्थल पहुंचे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय
बाजपुर। नगरपालिका परिषद बाजपुर में अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन लगातार जारी है। अनशन के तीसरे दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सीताराम तिवारी सहित मौजूद सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान शुभम पाण्डेय ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को शीर्ष नेतृत्व और संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व से वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान का आग्रह किया गया है।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संवाद के माध्यम से हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए, ताकि जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आ सकें।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र सार्थक पहल की जाएगी।

सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
