Breaking News

रुद्रपुर: विश्व जनसंख्या दिवस पर महिलाओं को पॉश अधिनियम और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

Spread the love

रुद्रपुर: विश्व जनसंख्या दिवस पर महिलाओं के अधिकारों और पॉश अधिनियम की दी गई जानकारी

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में तथा जनपद न्यायाधीश सिकंदर कुमार त्यागी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नारायण इंडस्ट्रीज ग्लोबल, रुद्रपुर में किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज ममता पंत ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ, महिलाओं के अधिकारों और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act) के प्रावधानों की जानकारी दी।

ममता पंत ने कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभावमुक्त कार्यस्थल पर काम करने का अधिकार है। यदि किसी महिला के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार, अशोभनीय इशारे या किसी भी प्रकार का अनुचित आचरण होता है, तो वह बिना किसी संकोच के संस्थान की पॉश कमेटी के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकती है।

कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तार से बताया और जरूरतमंद लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में एचआर हेड विनीत कुमार, एचआर अनुदीप राह, चंचल सहित उद्योग की सैकड़ों महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*