जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सितारगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
सितारगंज | रिपोर्ट: मनोज हालदार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उनके साथ बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है।
कांग्रेस का आरोप है कि छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से कई छात्र घायल हुए, जिसके विरोध में देशभर में नाराजगी देखी जा रही है।
सितारगंज में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
