Breaking News

लोहाघाट में नो-पार्किंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई वाहनों के चालान

Spread the love

लोहाघाट में नो-पार्किंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई वाहनों के चालान

स्थान: लोहाघाट, चंपावत
रिपोर्ट: सुभाष चंद

लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू और जाममुक्त बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए। यह कार्रवाई थाना गेट, गांधी चौक और अस्पताल रोड पर की गई।
एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश और सीओ चंपावत के पर्यवेक्षण में लोहाघाट पुलिस व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लोहाघाट तथा यातायात प्रभारी महेश प्रसाद के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में नो-पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल रोड पर विशेष कार्रवाई पुलिस के अनुसार अस्पताल मार्ग पर अवैध पार्किंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। शिकायतों के आधार पर यहां विशेष चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पंचेश्वर, पुल्ला और बाराकोट टैक्सी स्टैंड के चालकों सहित स्थानीय वाहन स्वामियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाने की मांग की।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*