Breaking News

बेरिया दौलत में आज़ादी के बाद शमशान घाट निर्माण का शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Spread the love

बाजपुर। विधानसभा बाजपुर के ग्राम सभा बेरियादौलत में आज़ादी के बाद से लंबित चली आ रही शमशान घाट की वर्षों पुरानी मांग रविवार को पूरी होने की दिशा में बढ़ी। सर्व समाज के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

यह शमशान घाट बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी सार्थक माना जाता है, जब जनता की मूलभूत आवश्यकताओं का समाधान हो। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद भी बेरियादौलत में शमशान घाट का न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था। अब इस जनहितकारी कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर क्षेत्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनका संकल्प है और जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र (सोनू) शर्मा ने कहा कि यह शमशान घाट पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री रूपेंद्र सिंह जी, मंजीत जी, रोशन सरना जी, अशोक मेहता जी, बब्लू नामधारी जी, करनेल सिंह जी, हरजीन्दर तुली जी, सेठ मेहता जी, पप्पू जिगर जी, लखविंदर सिंह जी, विजय मेहता जी, बबलू गौतम जी, गौरव सिंह जी, रोहित चोपड़ा जी, लड्डी चोपड़ा जी, रेशम यादव जी, अनिल वाल्मीकि जी, सुभाष शर्मा जी, सौरव तुली जी, किशोर मेहता जी, अमित चौहान जी सहित सर्व समाज के सैकड़ों सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*