भाजपा नेता राजेश कुमार ने शहीद उधम सिंह जी के बलिदान को किया याद

बाजपुर। अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर आज विधानसभा बाजपुर के मुख्य चौराहा दोराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि शहीद सरदार ऊधम सिंह जी का अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मातृभूमि के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर इतिहास में अमिट स्थान बनाया।
उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज एवं देश की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
