अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम का त्यौहार
क़र्बला में रखे गए महुआखेड़ागंज और उत्तरप्रदेश के ग्राम वीरपुर और पीपलगाव के ताजिए
महुआखेड़ागंज। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को गम के बीच मनाया गया। इस मौके पर ताजियों को कर्बला में रखा गया और लोगों ने दुआएं प्रार्थना की वही मोहर्रम के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों ने ताजिया कमेटी के सदस्यों को शॉल उड़ाकर व फूल मलाएं पहनाकर और नजराने देकर सम्मानित किया सुरक्षा की दृष्टि से मोहर्रम के मेले में पुलिस और प्रशासन मौजूद रहा और शांतिपूर्ण वातावरण में मोहर्रम का त्योहार संपन्न हुआ यहां क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे


सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
