Breaking News

केतन हत्याकांड से राम मंदिर दान मामले तक गरजे चंद्रशेखर आजाद, बोले- गरीबों के हक और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

Spread the love

हरिद्वार पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केतन हत्याकांड को लेकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना को भुलाया नहीं जा सकता, पीड़ित परिवार के साथ आजाद समाज पार्टी खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उत्तराखंड के लोगों में भय का माहौल है, परिवार का हौसला बढ़ाने और न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए वह उनके बीच पहुंचे हैं। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद बड़े काफिले के साथ केतन लाल के गांव के लिए रवाना हुए।

राम मंदिर कथित दान मामले पर बोलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर भगवान के दर पर ही लूट और डकैती हो रही है तो फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी निगरानी में ऐसी घटनाएं हुईं, उन्हें जवाब देना चाहिए और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चोरी के आरोपों की जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। वहीं अलग-अलग पार्टियों के सांसदों द्वारा नई पार्टी बनाए जाने के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कुछ लोगों का मन बदल जाता है, कुछ लोग धन या डर देखकर बदल जाते हैं, लेकिन उनकी लड़ाई गरीबों और वंचितों के हक के लिए है और वह आगे भी जारी रहेगी।।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*