
बाजपुर। 3.57 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
बाजपुर। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर के क्षेत्रीय विधायक ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कुल 3 करोड़ 57 लाख 10 हजार रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं का शुभारंभ किया और कई गांवों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम के तहत श्री आर्य ने ग्राम झारखंडी, हरसान सेमल, मा गुरुद्वारा, भीकमपुरी सिंधी गुरुद्वारा तथा जोगीपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद किया। ग्राम थापक नगला में 39 लाख रुपये की लागत से गुरुद्वारे से संबंधित विकास कार्य का शुभारंभ किया गया।
इसके अलावा ग्राम जोगीपुरा–राजपुरा एससी बस्ती संपर्क मार्ग का 3 करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम राजपुरा नंबर-2 में 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मार्ग का शिलान्यास भी किया गया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर डी.के. जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रमोद जोशी, हरीश, सुखवंत, लाल सिंह, भजन लाल, भजन सिंह, बिल्लू, विश्वजीत, प्रधान बलवीर, सतवीर, मनमोहन, भगवान सिंह, गुड्डू, नितिन बिष्ट, पूर्ण चंद बिष्ट, परवेज, मुस्तफा, यावर, शेर सिंह, बाबू सिंह, दिलीप सिंह, त्रिलोक सिंह, जसपाल सिंह, बृजेश यादव, गुरप्रीत, जसवंत, लखपति, प्रताप सिंह, वीर सिंह, मुकुंदराम, सुखराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
