Breaking News

18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निस्तारण के लिए डीएलएसए ने तेज किए प्रयास

Spread the love

विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास तेज
रुद्रपुर। 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती ममता पंत के निर्देशन में अधिक से अधिक लंबित मामलों, विशेष रूप से एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) से जुड़े मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविरों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में लोगों को विशेष लोक अदालत के महत्व, प्रक्रिया और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आमजन से अपील की जा रही है कि वे अपने लंबित मामलों के शीघ्र, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए 18 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
प्राधिकरण का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को आम लोगों के लिए अधिक सरल, सुलभ और त्वरित बनाना है, ताकि अधिकाधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
सचिव श्रीमती ममता पंत ने बताया कि 18 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रुद्रपुर के साथ-साथ काशीपुर, जसपुर, खटीमा और बाजपुर स्थित बाहरी दीवानी न्यायालयों में भी किया जाएगा। उन्होंने चेक बाउंस से संबंधित मामलों के पक्षकारों से अपील की कि वे अपने मामलों का निस्तारण कराकर लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*