Breaking News

धौंराटांडा में निशुल्क नेत्र शिविर, 195 मरीजों की जांच; 52 में मिला मोतियाबिंद

Spread the love

धौंराटांडा में लगा निशुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

रिपोर्ट – शराफत हुसैन

भोजीपुरा। क्षेत्र के धौंराटांडा में सामाजिक सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन नदीम उल हसन ने किया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 195 लोगों की आंखों का परीक्षण किया। जांच में 52 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई, जिन्हें आगे के उपचार के लिए चिन्हित किया गया। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।
आयोजकों ने बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों के लिए अस्पताल तक आने-जाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क रखी गई है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी का उपचार प्रभावित न हो। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी ने बताया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य संबंधी ऐसे जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*