Breaking News

मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के बरेली जिला अध्यक्ष नियुक्त

Spread the love

मोहम्मद इरशाद रजवी पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के बरेली जिला अध्यक्ष नियुक्त

रिपोर्ट – शराफत हुसैन

भोजीपुरा । पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन (PSPF) ने धौराटांडा निवासी एवं रुहेला टाइगर्स टाइम्स हिंदी समाचार पत्र के जिला संवाददाता मोहम्मद इरशाद रजवी को बरेली जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा।
संगठन ने नियुक्ति के साथ उम्मीद जताई है कि इरशाद रजवी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और जिले में पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्हें संगठन के नियमों और दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन ने बताया कि नियुक्ति की सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेज दी गई है। इरशाद रजवी की नियुक्ति पर पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*