
खतोला गांव में बदहाल सफाई व्यवस्था, नालियों में गंदगी से बढ़ी बीमारी की आशंका
भोजीपुरा। विकासखंड क्षेत्र के गांव खतोला में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिससे बारिश का पानी निकासी नहीं हो पा रहा और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बुखार समेत अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी से नियमित और प्रभावी सफाई नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार कई जगह नालियां क्षतिग्रस्त हैं और उनमें ईंट-पत्थर भरे होने से पानी की निकासी बाधित रहती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और टूटी नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदगी, जलभराव और बीमारियों से राहत मिल सके।

सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
