Breaking News

पीडब्लूडी अलर्ट मोड में, लैंडस्लाइड से निपटने को 500+ मशीनें तैनात

Spread the love

पीडब्लूडी अलर्ट मोड में, लैंडस्लाइड से निपटने को 500+ मशीनें तैनात

रिपोर्ट – अभिषेक
स्थान – देहरादून

देहरादून: मॉनसून के दौरान उत्तराखंड में भूस्खलन और सड़क बंद होने की चुनौतियों से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रदेशभर के संवेदनशील इलाकों में 500 से ज्यादा मशीनें और मैनपावर तैनात कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके।

PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे के अनुसार, हर संवेदनशील स्थान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है और सड़कों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग का लक्ष्य है कि भूस्खलन या अन्य कारणों से बंद होने वाली किसी भी सड़क को अधिकतम 24 घंटे के भीतर यातायात के लिए बहाल किया जाए।

डॉ. पंकज कुमार पांडे, सचिव, पीडब्ल्यूडी उत्तराखंड

Saleem Raza

सम्पादक खबर पहरेदार कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड संपर्क – +91 89239 09777

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

*