
महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद में कई सालों से तैनात सफाई कर्मचारी संजीव कुमार को हटाकर उसके पद पर दूसरे कर्मी को रखने पर नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी भड़क उठे उन्होंने इस बाबत नगर पालिका परिषद महुआ खेड़ागंज के प्रांगण में साथी सफाई कर्मचारी को हटाने का विरोध किया और उसे दोबारा उसी पद रखने और दूसरे कर्मी को उसकी जगह से हटाने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस बाबत सुबह से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की पालिका प्रशासन से उनके नेताओं के नेतृत्व में वार्ता हुई और साथी सफाई कर्मी संजीव कुमार को सुपरवाइजर के पद पर पालिका प्रशासन से वार्ता करने पर उसे उसी पद पर बहाल करने पर ही सहमति बनी जिस पर सफाई कर्मीयों ने सुबह से जारी अपना धरना दोपहर को समाप्त कर दिया।।

सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
