
किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन पर सुना
रिपोर्टर – शराफत हुसैन
भोजीपुरा। विधानसभा क्षेत्र के परधोली मंडल स्थित केआरएम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एलईडी स्क्रीन पर सुना। कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा की शोध प्रमुख रुचि कपूर शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने की।
कार्यक्रम के उपरांत जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम तथा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक संपन्न हुई।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देशभर में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने किसानों की बढ़ती आय, उनकी खुशहाली तथा कृषि क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामकिशन मौर्य, जिला मंत्री शिवम शर्मा, स्कूल प्रबंधक चमन गंगवार, पूर्व जिला मंत्री एड. प्रमोद सागर, जमुना प्रसाद, अंकित गंगवार, धीरज साहू, शिवम मौर्य, भगवान दास मौर्य, नवल प्रजापति, कमल प्रजापति, प्रमोद गंगवार, रामपाल गंगवार, मोहित गंगवार, गुलशन कश्यप, शेर सिंह गंगवार, राकेश गंगवार, भगवान दास गंगवार, सत्यवीर गंगवार, पप्पू यादव सहित जिले एवं मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्पादक खबर पहरेदार
कार्यालय – बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – +91 89239 09777
